एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया
नालछा । नालछा थानांतर्गत ग्राम बियाघाटी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।यह घटना शनिवार का प्रकाश में आई।पिता ने 15 वर्ष की बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी को लेकर बेटी बुरी तरीके से घबराई हुई थी। नालछा पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम बियाघाटी के रहने वाले 40 वर्षीय सुखलाल पुत्र गेंदालाल मकवाना ने अपने ही घर में 4 दिसंबर की रात्रि में 10:30 बजे अपनी ही 15 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन 5 दिसंबर की रात में 11 बजे एक बार फिर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पिता सुखलाल ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने के बारे में बोलकर कहा कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इसी के चलते बेटी घबराई हुई थी। करीब एक माह के बाद स्वजनों के साथ नालछा थाने पर आकर इस बात की जानकारी दी।
लगातार दुष्कर्म के मामले आ रहे हैं सामने
नालछा थाना अंतर्गत एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। इसमें नाबालिग के साथ का दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 7 दिन पूर्व भी ग्राम सराय में बिस्किट देने के बहाने 3 वर्ष बेटी के साथ 40 वर्षीय युवक ने अनैतिक कृत्य किया था।
इनका कहना
फरियादी की रिपोर्ट अनुसार आरोपित पिता के विरुद्ध भादवि धारा 376 एवं विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
- थाना प्रभारी चौहान

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ