महोबा में 16 वर्षीय किशोरी का कुएँ में उतराता मिला शव
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में दो दिन से लापता एक किशोरी का शव आज कुएँ में उतराता हुआ बरामद किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया क़ी तिंदौली गाँव में सरकारी राशन के विक्रेता (कोटेदार )राजकुमार राठौर क़ी 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा का शव मकान के निकट स्थिति एक सार्वजनिक कुएँ में उतराता हुआ बरामद किया गया है. वह 16 दिसंबर क़ी रात में रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बाद भी उसका कोई अता पता न लगने पर पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.दीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में कक्षा 11 वीं क़ी छात्रा थी.
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया क़ी सुबह कुएँ में पानी निकालते समय ग्रामीणों ने शव उतराता हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मोके पर पहुंच शव को बाहर निकाल पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए पहुँचाया है. उन्होंने बताया क़ी परिजनों द्वारा मृतक किशोरी के मानसिक रोगी होने क़ी जानकारी दी जा रही है. वह पूर्व में भी एक बार उक्त कुएँ में गिर गयी थी लेकिन लोगो के देख लिये जाने पर उसे तत्काल बाहर निकाल कर बचा लिया गया था. उन्होंने बताया क़ी मामले क़ी सभी पहलुओं से जांच क़ी जा रही है.

विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए गए दो हवाई फायर
सीएम बोले—अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी नहीं रखी देश की इज्जत
दिल्ली में हड़कंप: लाल किला और विधानसभा पर हमले की चेतावनी
होली के दिन ट्राई करें केसर-बादाम मिल्क, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
चेहरे पर लाना है नेचुरल ग्लो, तो बस लगाना होगा ये फेस मास्क
झारखंड में हेमंत सोरेन और पत्नी ने डाला वोट, आम जनता को किया प्रेरित
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
लोकतंत्र का महापर्व: पलामू में सुबह से ही लगी लंबी कतारें, सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान जारी