गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
भोपाल|मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन सदन में निराश्रित गौवंश का मुद्दा गूंजा. विपक्ष के विधायक सदन में जाने से पहले किसानों के मुद्दे को लेकर नारेबाजी की. मास्टर प्लान में देरी के साथ गौमांस में जीएसटी ना लगाने पर विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा|
सदन में आज गूंजा निराश्रित गौवंश का मुद्दा
विधानसभा में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश का मामला उठा. विपक्ष के विधायक अजय सिंह ने गौवंश का ध्यानाकर्षण लगाया. निराश्रित गौवंश के सवाल को लेकर पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा अजय सिंह ने इस पर ध्यानाकर्षण लगाया था. निराश्रित गौवंश पर चिंता व्यक्त की थी. मैंने सदन में बताया कि स्वावलंबी गौशाला योजना है जिसमें 5000-30000 गौवंश को रखा जाएगा. सदन में सारे सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया, सभी के अच्छे सुझाव भी आए है. स्वावलंबी गौशाला योजना को सभी ने सराहा है. आने वाले दो वर्षों में हम सड़क से गोवंश को विस्थापित कर देंगे|
गौमांस पर GST ना लेने का मामला
पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में कहा कि गौ मांस पर सरकार कोई GST नहीं ले रही. विधानसभा में लगाए सवाल के जवाब को लेकर जयवर्धन ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार ने हवाला दिया है|
तीन महीने के भीतर फायर सेफ्टी एक्ट
विधानसभा में फायर सेफ्टी को लेकर बीजेपी विधायक अभिलाष पांडेय ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया था. सदन के पटल पर अपनी बात रखी ध्यानाकर्षण लेकर आया गया. कई ऐसे पुराने क्षेत्र हैं जैसे कछियाना, बड़ा फुहारा जहां फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ी तो छोड़िए कार तक जाना मुश्किल है. आग लग जाती है तो दुकानें ख़ाक हो जाती हैं. दुकानें ही नहीं जलती मनुष्य का आत्म विश्वास और सपने जलकर ख़ाक हो जाते हैं. फायर सेफ्टी एक्ट आना चाहिए. फायर ऑडिट होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि तीन महीने के भीतर फायर सेफ्टी एक्ट लेकर आएंगे|

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर