टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती: विजाग में लंबे समय बाद जीत का इंतज़ार
क्रिकेट | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है. 1-1 से बराबरी पर खड़ी यह सीरीज अब एक डिसाइडर बन चुकी है और ये आखिरी मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में अपने दबदबे को जारी रखने पर होगी. वहीं, साउथ अफ्रीका 10 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने उतरेगी |
विशाखापत्तनम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
विशाखापत्तनम का यह मैदान भारतीय टीम के लिए हमेशा से खुशियों भरा रहा है. यहां खेले गए कुल 10 वनडे मैचों में भारत ने 7 में जीत हासिल की है, सिर्फ 2 में हार मिली है और एक मैच टाई रहा है. यानी जीत का प्रतिशत 70% से ऊपर का है | हालांकि इस मैदान पर टीम इंडिया को आखिरी वनडे जीत 2019 में आई थी, जबकि उसके बाद 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां भारत को हराकर थोड़ी चिंता जरूर बढ़ाई थी | अब 6 साल बाद भारतीय टीम इस मैदान पर एक बार फिर जीत हासिल करना चाहेगी और फैंस को उम्मीद है कि पुराना जादू फिर चलेगा |
दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के लिए यह मैदान पूरी तरह अनजाना है. प्रोटियाज टीम यहां अब तक एक भी वनडे नहीं खेली है. हालांकि उन्होंने 2019 में यहां एक टेस्ट और 2022 में एक टी-20 मैच खेला था, दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था | यानी विशाखापत्तनम की मिट्टी में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड अभी तक शून्य है. ऐसे में साउथ अफ्रीका को ये सीरीज जीतने के लिए विशाखापत्तनम के इतिहास को बदलाना होगा और इस मैदान पर जीत का खाता खोलना होगा |
दोनों टीमों की स्क्वाड
टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर- कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, तिलक वर्मा.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रुबिन हरमन.

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति