राजस्थान में मौसम का कहर: 26 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
IMD Yellow Alert: राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में 2 से 4 जून के बीच दोपहर के बाद प्रदेश के कई जिलों में तेज मेघगर्जन, आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
यहां येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 2 से 4 जून के मध्य अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवाएं (50-60 KMPH) का येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।
आंधी के साथ बारिश
वहीं भरतपुर जिले में पिछले कई दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार शाम को मौसम एक बार फिर पलटा खा गया और आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। देर शाम घने बादल छाने के साथ चली हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी। दिन का अधिकतम तापमान 42.3 एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शाम को बदला मौसम
दिन की शुरुआत में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। इसके बाद धूप-छांव की स्थिति बनी रही। इस बीच उमस ने लोगों ने पसीने-पसीने कर दिया। शाम करीब 5 बजे मौसम ने पलटा खाया और धूल भरी हवाओं के साथ कुछ देर तक बारिश हुई। इससे गर्मी धुल गई। बारिश के बाद भी बादल डेरा डाले रहे और हवाएं चलती रहीं। इससे गर्मी का असर काफी हद तक कम हो गया। अब मौसम विभाग ने 2 से 4 जून के बीच बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भरतपुर संभाग में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति