गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिले-संभाग से हटाए अधिकारीगण, पदोन्नत हुए अधिकारीगण एवं राइजिंग राजस्थान समिट से कार्यमुक्त हुए करीब 33 प्रतिशत आईएएस और आईपीएस की पोस्टिंग को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
सोलहवीं विधान सभा का तृतीय सत्र शुरू होने से पहले पूर्व शिक्षामंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को इस संबंध में एक्स के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार महामहिम राज्यपाल से गुड गवर्नेंस के कसीदे पढ़वाएगी, लेकिन गुड गवर्नेंस आएगी कैसे? गुड गवर्नेंस लाने वाले लोकसेवक पिछले कई महीनों से पोस्टिंग के इंतजार में बैठे हैं।
जिले-संभाग से हटाए अधिकारीगण, पदोन्नत हुए अधिकारीगण एवं राइजिंग राजस्थान समिट से कार्यमुक्त हुए करीब 33 प्रतिशत आईएएस और आईपीएस पोस्टिंग की आस में खाली बैठे हैं, सरकार को उनकी सेवाओं का सद्पयोग करना चाहिए। मेरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह है कि प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए इन लोकसेवकों की जल्द से जल्द पदस्थापना करें।

सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
उत्तराखंड में दिखी पीएम मोदी की जबरदस्त दीवानगी, रैली में उमड़ा जनसैलाब