फरवरी माह के पहले सप्ताह में भी ठंड से राहत नहीं मिलने के संकेत
राजस्थान के लोगों को फरवरी माह के पहले सप्ताह में भी ठंड से राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण ऐसा होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के 6 संभागों में बारिश होने की संभावना है। इससे फरवरी माह में भी ठंड बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुतातिक, आज 2 फरवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर राजस्थान में नजर आएगा। इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री तक का इजाफा होने की संभावना है। इस दौरान ठंड का प्रभाव रहेगा।
इन छह संभागों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 फरवरी के दौरान प्रदेश में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
करौली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
गुरुवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया किया गया है। वहीं माउंट आबू में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 8.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 9.1 डिग्री, जैसलमेर में 10 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री, जोधपुर में 10.2 डिग्री और जयपुर में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव