मदन दिलावर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया
जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने बाड़मेर एवं बालोतरा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गंदगी एवं कचरे को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर की कल्याणपुर पंचायत समिति में कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए।शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत डोली का निरीक्षण किया। इस दौरान डोली राजपुरा गांव में भारी गंदगी एवं कचरे से अटे रास्ते देखने को मिले। इसको लेकर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। इसी तरह जिले की कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान पानी से भरे गड्डे, कीचड़ एवं गंदगी देखने को मिली। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री दिलावर पंचायत समिति कार्यालय पहुंचे तो पूरा स्टाफ नदारद मिला। उन्होंने कार्यालय समय में भी कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए सीईओ को कार्यवाही के निर्देश दिए।

राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव