मुजफ्फरनगर में 4 टाइमर बम बरामद किए
मुजफ्फरनगर । यूपी के मुजफ्फनगर में एक युवक से 4 टाइमर बम बरामद किए गए हैं। एसटीएफ मेरठ ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मेरठ से बम स्क्वायड बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बता रही है। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह खालापार इलाके से आरोपी जावेद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार टाइमर बोतल बम बरामद किए गए हैं। यह बम उसने खुद ही मुजफ्फरनगर में बनाए हैं। जावेद ने स्ञ्जस्न को बताया कि यह बम एक महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। एसटीएफ अब महिला की तलाश में जुटी है। आरोपी इससे पहले भी टाइमर बम बना चुका था। आरोपी की ननिहाल नेपाल में है। पुलिस आरोपी का नेपाल कनेक्शन भी खंगाल रही है।

Pune में गैस आधारित शवदाह गृह बंद, अगले आदेश तक रोक
सुप्रीम कोर्ट ने FIR पर लगाई रोक, आरिफ मसूद को राहत
ब्लड प्रेशर कंट्रोल की दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर की यह सलाह जरूर मानें
टी20 विश्वकप 2026 का पूरा हिसाब: सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप, सबसे ज्यादा छक्के और बुमराह का कमाल
अपनी खूबसूरती से इंटरनेट पर धमाल मचा रहीं अदिति हुंडिया
BJP के खिलाफ केजरीवाल का आह्वान: जागो और झाड़ू चलाओ
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी लाइन
हालात बिगड़ने पर प्रशासन सख्त, इंटरनेट सेवाएं निलंबित
बिजली की मांग में इजाफा: फरवरी में 2% बढ़ी खपत, 133 अरब यूनिट पार