महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन करेंगे 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेला को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने जबरदस्त तैयारी की है। इसमें विभिन्न फोर्सेज को जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें घुड़सवार पुलिस भी शामिल है। महाकुंभ मेले के दौरान घुड़सवार पुलिसकर्मी हर समय मेला क्षेत्र में तैनात रहेंगे और पेट्रोलिंग करते रहेंगे। इस बार महाकुंभ में 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण को लेकर तैनात किए जाएंगे। यह घुड़सवार कर्मी पैदल सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों से ज्यादा कारगर साबित होते हैं। खासकर, घोड़े पर बैठा पुलिस का जवान ऊंचाई पर रहने के कारण अधिक दूरी तक नजर बनाए रखने में सक्षम होता है। किसी भी संदिग्ध परिस्थिति को देखते ही वह न सिर्फ खुद बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए नियत स्थान पर पहुंच सकता है।
महाकुंभ में तैनात होने वाले घोड़े का नामकरण भी किया गया
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घुड़सवार पुलिस के जवान का एक मनोवैज्ञानिक असर भी भीड़ पर होता है। कम बल लगाकर ही वो अधिक भीड़ को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। महाकुंभ में तैनात होने वाले घोड़े का नामकरण भी किया गया है। इन्हें महाराजा, चेतन, बाहुबली जैसे नाम दिए गए हैं। सभी प्रशिक्षित घुड़सवार जवानों को मेला प्रारंभ होने से पहले पूरे क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि उन्हें क्षेत्र की विस्तार से जानकारी हो जाए।

सेहत योजना के तहत मोहाली महिला का हृदय इलाज सफल, करोड़ों की बचत
महिलाओं से चेन छीनने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा हमला, थाई जहाज ‘मयूरी नारी’ निशाने पर
गोरखपुर से शुरू होगी परिक्रमा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे 81 दिन का सफर
स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह का तीखा जवाब
कॉलेज प्राचार्यों पर नया बोझ, अब कैंपस में आवारा कुत्तों की देखरेख करना होगा