नगर पालिका संशोधन विधेयक पारित हुआ, विपक्ष ने इसका बहिष्कार किया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा प्रस्तुत नगर पालिका संशोधन विधेयक विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित हो गया। कांग्रेस विधायकों ने संशोधन विधेयक पर चर्चा का बहिष्कार करते हुए इसे संविधान के विरुद्ध बताया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सदन में छत्तीसगढ़ नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2024 प्रस्तुत किया। संशोधन विधेयक में समय पर चुनाव न होने की स्थिति में कार्यकाल बढ़ाने का उल्लेख है।
नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि इस संशोधन से मजबूत नगरीय सरकार बनेगी। मंत्री अरुण साव ने कहा कि महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्भीक होकर काम कर सकेंगे। लेकिन कांग्रेस ने इसे संविधान के विरुद्ध बताते हुए चर्चा का बहिष्कार किया। कांग्रेस की अनुपस्थिति में नगर निगम संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की
इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल