कॉमेडी और कुकिंग का धमाका खत्म होने को, जानिए कब होगा लाफ्टर शेफ्स 2 का फिनाले
लाफ्टर शेफ्स अब तक के पसंदीदा शोज में से एक है। जिसमें कुकिंग के साथ फुल ऑन एंटरटेनमेंट होता है। पिछले साल शुरू हुए इस शो को इतना पसंद किया गया था कि इस साल इसका दूसरा सीजन आया और इसने भी दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
लाफ्टर शेफ्स एक ऐसा शो है जहां सेलिब्रिटीज अपना कुकिंग स्किल्स दिखाने के साथ-साथ अपनी मजेदार पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। पिछले सीजन में कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, अली गोनी, अर्जुन बिजलानी और भारती सिंह समेत कई सेलेब्स दिखाई दिए थे।
जनवरी में शुरू हुआ था दूसरा सीजन
पहले सीजन की सफलता के बाद लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को इसी साल 25 जनवरी को शुरू किया था जहां भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी के अलावा रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल और एल्विश यादव-अब्दु रोजिक समेत कई पुराने सेलेब गेस्ट भी आए थे।
कब होगा लाफ्टर शेफ्स 2 का ग्रैंड फिनाले?
करीब 5 महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद आखिरकार लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 की आखिरी घड़ी यानी ग्रैंड फिनाले आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का फिनाले जुलाई के आखिर में हो सकता है।
कब और कहां देखें लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 का फिनाले?
कॉमेडी कुकिंग शो का ग्रैंड फिनाले हमेशा की तरह रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिनाले में हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल गेस्ट बनकर आ सकते हैं।

पहाड़ों पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में अलर्ट जारी
15 लाख करोड़ रुपये के निवेश से बदली प्रदेश की आर्थिक तस्वीर
6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से हुए ऊपर, सरकार का दावा
20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बोले सब सही जा रहा है
घर में फंदे से लटके मिले दंपती, इलाके में सनसनी
सोनम कपूर की गोद भराई में दिखी सनातन धर्म के 'सीमन्तोन्नयन' परंपरा की झलक, अभिनेत्री ने बताया महत्व
20 मिनट का सफर तय करने में लगा पूरा एक घंटा
‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’, दिशा-तलविंदर से लेकर फातिमा-विजय तक; कई सेलेब्स पर छाया इश्क का खुमार
क्यों 50वें जन्मदिन के अपने कपड़ों पर करण जौहर को है पछतावा? संजय लीला भंसाली को लेकर कही ये बात