चीन के पास सोने का विशाल भंडार, दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंचा देश
बीजिंग। चीन दुनिया का पांचवा सबसे अधिक स्वर्ण रिजर्व रखने वाला देश बन गया है। चीन ने रूस को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है, और अब उससे आगे केवल अमेरिका, जर्मनी, इटली और फ्रांस ही हैं। वित्तीय प्लेटफॉर्म 'द कोबेसी लेटर' के आंकड़ों के अनुसार, चीन के पास वर्तमान में सोने का कुल रिजर्व 2,410 टन हो गया है और वह वैश्विक स्तर पर शीर्ष-3 देशों में शामिल होने से बहुत कम दूरी पर है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, फ्रांस के पास 2,437 टन और इटली के पास 2,452 टन सोना मौजूद है। इस प्रकार चीन फ्रांस से केवल 27 टन और इटली से 42 टन पीछे है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (चीन का केंद्रीय बैंक) लगातार बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी कर रहा है। यदि सोने की यह खरीद इसी गति से जारी रही, तो चीन इस साल के अंत तक फ्रांस और इटली दोनों को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार वाला देश बन जाएगा।

राजस्थान में जमीनों के कन्वर्जन पर बड़ा फैसला, इन जमीनों का नहीं होगा भू-रूपांतरण
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक भड़की आग, यात्रियों का सामान जलकर राख
एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आई टक्कर, दो यात्रियों ने मौके पर तोड़ा दम
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में वोटिंग जारी, 1 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, सवारों ने समय रहते बचाई अपनी जान
मंडला में नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबों पर कार्रवाई, चार ठिकानों को किया गया सील
भजनलाल सरकार पर अशोक गहलोत का हमला, नई सीरीज ‘बजट फाइल्स’ से उठाए सवाल
बिरसा मुंडा जयंती पर मध्यप्रदेश को दोहरी सौगात, पीएम मोदी का संबोधन और धार को सिंचाई परियोजना
MP में आज से लागू हुए सांची दूध के नए रेट, एक लीटर फुल क्रीम की कीमत 74 रुपये