अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
कोलकाता: असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों का पूरा ध्यान पश्चिम बंगाल पर टिक गया है। भाजपा ने बंगाल में अपनी ताकत झोंकते हुए प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा राज्य के विभिन्न जिलों में रैलियां और रोड शो करेंगे।
नितिन नवीन और जेपी नड्डा का शेड्यूल:
नितिन नवीन पूर्व मेदिनीपुर के महिषादल में जनसभा के बाद एगरा और केशियारी में रोड शो का नेतृत्व करेंगे। वहीं, जेपी नड्डा बहरामपुर में रोड शो और कांथी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए भाजपा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।
अनुराग ठाकुर का प्रहार:
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बंगाल की राजनीति पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि 4 मई को राज्य में भाजपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घुसपैठ से मुक्ति चाहती है। ठाकुर ने विश्वास जताया कि इस बार बंगाल की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विदाई देने का मन बना चुकी है।

कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा