कांग्रेस की आदत पुरानी: पटना में पोस्टर वार के साथ एनडीए महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन
पटना। में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। लोकसभा में विधेयक के पारित न होने के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महिला ब्रिगेड ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर हजारों महिलाओं ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
विपक्ष पर साधा निशाना
प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथों में "नारी शक्ति की झूठी कहानी, कांग्रेस की आदत पुरानी" जैसे स्लोगन वाली तख्तियां थीं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने न केवल इस बिल का विरोध किया, बल्कि इसे रोकने का जश्न भी मनाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को महिलाओं के संकल्प की ताकत का एहसास कराना जरूरी है।
मैथिली ठाकुर और महिला मोर्चा का संकल्प
भाजपा विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर ने प्रदर्शन में शामिल होकर कहा, "अब सिर्फ वादे नहीं, हक की बारी है। 33% आरक्षण हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगी।" महिला मोर्चा की सदस्यों ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच बताया और कहा कि विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता के कारण महिलाएं इस ऐतिहासिक अवसर से वंचित हुई हैं, जिसका जवाब वे आने वाले समय में जरूर देंगी।

अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी