नाखूनों के रंग से खुलते हैं भाग्य के राज, सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया करियर और उन्नति से संबंध
Samudrik Shastra Nail Meaning: हर व्यक्ति के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है. उसका रंग और रूप एक दूसरे से भिन्न होता है. सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट और रंग के आधार पर व्यक्ति के बारे में बताया गया है कि वह कैसा हो सकता है. सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करने वाले हैं नाखून के रंगों के बारे में. किसी व्यक्ति के नाखून के रंग लाल होते हैं, तो किसी के सफेद तो किसी के गुलाबी हो सकते हैं. कुछ लोगों के नाखून का रंग पीला या नीला भी हो सकता है. आइए सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं कि नाखून के इन रंगों का मतलब क्या होता है?
नाखून के रंगों का मतलब
लाल रंग के नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ लंबे और चौड़े होते हैं, उसके साथ नाखून का रंग लाल होता है, वे लोग धनवान होते हैं. उन पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती है.जिन लोगों के नाखून मूंगे के समान यानि लाल रंग के होते हैं, वे लोग काफी सुखी होते हैं, उनके पास भौतिक सुख और सुविधाओं के सभी साधन होते हैं.
गुलाबी रंग के नाखून
जिन लोगों के नाखून का रंग गुलाबी होता है, उन लोगों को भाग्यशाली माना जाता है. उनको जीवन में भाग्य का साथ मिलता है. सुख और सुविधाएं प्राप्त होती हैं. ये लोग विनम्र और सकारात्मक सोच रखते हैं.
सफेद रंग के नाखून
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि आपके नाखून का रंग सफेद है तो आप शांत स्वभाव के हो सकते हैं. ऐसे लोग ईमानदार छवि वाले और व्यवहार कुशल माने जाते हैं. इनको समाज में पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है.
काले रंग के नाखून
जिन लोगों के नाखून का रंग काला या चमकहीन होता है, सामुद्रिक शास्त्र में उन लोगों को दरिद्र कहा गया है. उनके पास धन और धान्य की कमी होती है. उनका जीवन संघर्षपूर्ण होता है. काले नाखून वाले लोग जिद्दी और रहस्यों से भरे हुए हो सकते हैं.
पीले रंग के नाखून
जिन लोगों के नाखून पीले रंग के होते हैं, वे लोग दुखी रहने वाले होते हैं. उनके सुखों का नाश होता है. वे जीवन में सुख और सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं. वे अभावग्रस्त हो सकते हैं. हालांकि ऐसे नाखून वाले लोग कल्पनाशील और नई चीजें सीखने वाले माने जाते हैं.
नीले रंग के नाखून
जिनके नाखून कर रंग नीला होता है, वे लोग सोच-समझकर फैसले करने वाले होते हैं. इनका स्वभाव गंभीर होता है. जो काम दिया जाता है, वे जिम्मेदारी से उसे पूरा करते हैं. सफलता के लिए काफी मेहनत करना होता है. स्वभाव से ऐसे लोग भावुक होते हैं.

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी