जन्मदिन पर अनंत अंबानी को सलमान खान की खास बधाई, बयान बना चर्चा का विषय
नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज 10 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यूं तो उनके जन्मदिन का जश्न दो दिन पहले से शुरू हो चुका है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सलमान खान ने भी बीते दिन एक पोस्ट साझा अनंत को बधाई दी। अब आज शुक्रवार को भी सलमान ने एक पोस्ट शेयर किया है।
सलमान बोले- 'दिल और दिमाग का अंबानी'
सलमान खान ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और अनंत की प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें सलमान खान को अनंत अंबानी की पीठ पर बैठे देखा जा सकता है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, 'ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो। यह आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद। दिल और दिमाग का अंबानी अनंत अंबानी। प्योर सोल'।
सलमान ने अनंत को बताया छोटा भाई
सलमान खान ने एक दिन पहले भी अनंत के लिए पोस्ट शेयर किया था। भाईजान ने लिखा, 'सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान के पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो भाई, दोनों तबाही'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टाइगर इज बैक'। इसके अलावा लोग अनंत को बधाई भी दे रहे हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद वे निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। इसमें उनके साथ नयनतारा भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली