चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
अहमदाबाद | गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस ने 15 नगर निगम में से अहमदाबाद और सूरत समेत सात नगर निकाय के लिए 243 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची रविवार को जारी की. इन नगर निगमों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होंगे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.कांग्रेस की सूची में सात प्रमुख नगर निकायों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर और मोरबी के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और 15 नगर निगमों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा. मतों की गिनती 28 अप्रैल को होगी.
OBC आरक्षण के संशोधित मानदंड लागू
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात में 9,992 सीट के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र होंगे. चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत कराए जा रहे हैं जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का व्यापक परिसीमन और पुनर्गठन आवश्यक है.
11 अप्रैल तक कर सकते हैं नामांकन
चुनाव के लिए अधिसूचना 6 अप्रैल को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल को की जाएगी और उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक अपने नाम वापस लेने की अनुमति होगी.

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।