वन विभाग की चेतावनी: तोता और कछुआ पालना गैरकानूनी, करें सरेंडर
इंदौर। अगर आपको भी तोता और कछुआ पालने का शौक है तो सावधान हो जाए. दरअसल अब देशी तोते और स्टार कछुए को भी विलुप्त हो रही प्रजाति में शामिल कर लिया गया है. ऐसे में अगर आप कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहते है तो तुरंत देशी तोते और स्टार कछुए को वन विभाग के हवाले कर दें. अब इन्हें पिंजरे रखना अपराध की श्रेणी में आता है.
देशी तोते को भी किया गया शामिल
गौरतलब है कि स्टार कछुआ पहले से ही शेडयूल-1 में रखा गया है और अब देशी तोते को भी इस कैटेगिरी में जोड़ दिया गया है. हाल ही में वन विभाग ने घरों में तोते, कछुए पालने की सूचना पर कार्रवाई की थी. इन्हें जब्त किया और अपराध भी दर्ज किया गया।
चार तक की सजा और भारी जुर्माना
दरअसल, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत भारत में पाए जाने वाले सभी मूल पक्षी संरक्षित प्रजातियों की श्रेणी में आते हैं. इसलिए, उन्हें पकड़ना, बेचना, खरीदना या पिंजरे में कैद करके घर में पालना एक कानूनी अपराध है. इस अपराध के दोषी के चार तक की सजा और भारी जुर्माना भी हो सकता है।
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई के चलते इंदौर नगर निगम के सामने विभिन्न पेट्स शॉप, मल्हारगंज, जिंसी हाट, सदर बाजार में पहले छोटे-छोटे पिंजरों में तोते रखकर बेचे जाने वालो को चार साल की सजा सुनाई गई थी।
क्यों पालते हैं लोग स्टार प्रजाति का कछुआ?
ऐसी भ्रांति है कि स्टार प्रजाति के कछुए को घर में रखने पर समृद्धि आती है, इसलिए लोग चोरी-छिपे इन्हें खरीदकर रख लेते हैं. सिर्फ कछुआ ही नहीं लोगों के अंधविश्वास का शिकार और भी कई पशु-पक्षी होते है. कुछ लोग दो मुंहे सांप और उल्लू को लेकर भी अंध विश्वास फैलाते हैं।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली