ज्वाइंट ऑपरेशन में सफलता: जैश और ISIS से जुड़े दो आतंकवादी पकड़े, बड़ा धमाका टला
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के कुर्ला में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर जैश ए मोहम्मद और आईएसआईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी दिल्ली और मुंबई में बड़े धमाके की साजिश रच रहे थे और इसके लिए वे ट्वॉय कार बम का इस्तेमाल करने वाले थे। अभी कुछ और भी लोग स्पेशल सेल की रडार पर हैं। फिलहाल इन दोनों आतंकियों को दिल्ली लेकर आया जा रहा है। महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संयुक्त अभियान में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में छापामारी की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।महाराष्ट्र एटीएस के अनुसार, अब इस मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी। उन्होंने बताया कि विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर दोनों को ठाणे के खडावली और मध्य मुंबई के कुर्ला से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन दो दिन पहले चलाया गया था और आरोपियों को दिल्ली लाया गया है। ये दोनों ओडिशा से संचालित एक गिरोह का हिस्सा हैं। इनके संचालक भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपियों और गिरोह के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव