नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दलों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।
अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के साथ उनके रोड शो में भी हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी के साथ मिलकर अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
ममता सरकार के तुष्टीकरण का होगा अंत : अमित शाह
भाजपा नेता अमित शाह ने एक्स पर अपने रोड शो का वीडियो साझा करते हुए कहा कि भवानीपुर में उमड़ा यह जनसैलाब बंगाल में परिवर्तन का प्रतीक है। तृणमूल कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता सरकार के तुष्टीकरण का अंत होने वाला है और कमल खिलने वाला है।
वहीं, अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है। शुभेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं, बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है। ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं, लेकिन नंदीग्राम में शुभेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थी। इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी।"
घुसपैठियों का जिक्र कर ममता बनर्जी पर शाह का निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ''हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो। आज बंगाल की पूरी जनता, जो तोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है।''
उन्होंने कहा, ''पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील करके पश्चिम बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना चाहिए।''
टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। बता दें कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार दोपहर को हाजरा क्रॉसिंग से रोड शो शुरू किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी उनके साथ रहे। यह रोड शो भवानीपुर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए सर्वे बिल्डिंग पर समाप्त हुआ। इसके बाद अमित शाह के साथ शुभेंदु अधिकारी ने कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।
पीएम मोदी भी कर सकते हैं भवानीपुर में चुनाव प्रचार
भाजपा नेताओं ने कहा कि नामांकन दाखिल करने में शाह की भागीदारी का उद्देश्य भवानीपुर चुनाव को पार्टी द्वारा दिए जा रहे महत्व को रेखांकित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी भवानीपुर में चुनाव प्रचार करने की संभावना है। गौरतलब है कि अमित शाह बुधवार की देर रात कोलकाता पहुंचे थे।

प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस