सिलिंडर की कमी और समय पर सप्लाई न मिलने से लोग नाराज
पटना। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सिलिंडर मिलने में लगातार हो रही देरी से नाराज लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। पटना एम्स के नजदीक नवादा मोड़ काली मंदिर के पास मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग गैस लेने पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही गैस ट्रक के नहीं आने की सूचना मिली, लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेकर सड़क पर बैठ गए और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें गैस बुकिंग का मैसेज तो मिल जाता है, लेकिन समय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। कई लोग सुबह से ही लाइन में खड़े थे, इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। जब उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे तो वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
नंबर आने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलिंडर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर कुछ दिनों पर ऐसी स्थिति बन जाती है। नंबर आने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलना आम बात हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिचौलिये जमकर मनमानी कर रहे हैं और कई जगहों पर चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर गैस सिलिंडर बेचे जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही है। पटना में गैस नहीं मिलने पर लोगों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा
लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई पुलिस
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे और व्यवस्था में सुधार की मांग करते रहे। लोगों ने प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, गैस एजेंसी के प्रबंधक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
श्रीकृष्ण से विवाह का फैसला, तमन्ना की अनोखी पहल चर्चा में
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
गुजरात दौरे से पहले केजरीवाल का बड़ा कदम, CM से मिलने की इच्छा
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी