इंडिगो की नई पहल, दरभंगा-शंघाई फ्लाइट सेवा का शुभारंभ
दरभंगा। एयरपोर्ट से चीन के शंघाई के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा शुरू कर दी गई है। यह फ्लाइट दरभंगा से वाया कोलकाता होते हुए शंघाई के लिए संचालित होगी। पहले दिन 18 यात्रियों को लेकर विमान ने उड़ान भरी। यह कनेक्टिंग फ्लाइट दरभंगा से यात्रियों को लेकर कोलकाता जाएगी, जहां करीब 8 घंटे रुकने के बाद रात 12 बजे चीन के शंघाई के लिए उड़ान भरेगी।
बोर्डिंग पास और गुलाब का फूल से यात्रियों का स्वागत
दरभंगा एयरपोर्ट से चीन के शंघाई शहर के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू होने से यात्री काफी प्रसन्न नजर आए। निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को बोर्डिंग पास लेने के लिए कतार में लगना पड़ा। इस मौके पर विशेष स्वागत की व्यवस्था भी की गई थी। बताया जाता है कि पहले यात्री को बोर्डिंग पास और गुलाब का फूल देकर एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्वागत किया, इसके बाद सभी यात्रियों को रवाना किया गया।
पहले दिल्ली और कोलकाता से लेनी पड़ती थी फ्लाइट
यात्रियों ने बताया कि इंडिगो की सेवा शुरू होने से यात्रा आसान हो गई है। पहले दिल्ली और कोलकाता से शंघाई के लिए फ्लाइट लेनी पड़ती थी, लेकिन अब दरभंगा से इसकी शुरुआत होने से काफी सुविधा हो गई है।
दोपहर 12:38 बजे उड़ान भरेगी फ्लाइट
इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 12:38 बजे उड़ान भरेगी और लगभग एक घंटे बाद कोलकाता पहुंचेगी। एयरपोर्ट के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि विमान संचालन की पूरी व्यवस्था कर दी गई है और यात्रियों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार