कानपुर से कोलकाता: धनबाद मार्ग से चलेगी उत्तर मध्य रेलवे की नई विशेष ट्रेन
Special train between Kanpur and Kolkata: उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर से कोलकाता के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन कानपुर और कोलकाता के बीच चलेगी। 04153 और 04154 नंबर से चलने वाली यह ट्रेन कानपुर से प्रत्येक गुरुवार को खुलेगी। जबकि कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के पांच डिब्बे, स्लीपर क्लास के 9 डिब्बे, एयर कंडीशन तृतीय श्रेणी के दो डिब्बे, एयर कंडीशन द्वितीय श्रेणी का एक डिब्बा होगा। उत्तर मध्य रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल से 25 जून तक कानपुर से कोलकाता के लिए यह ट्रेन जाएगी। जबकि कोलकाता से 3 अप्रैल से 26 जून के बीच यह ट्रेन चलेगी। और अधिक जानकारी के लिए 139 या रेल मदद मोबाइल ऐप से ले सकते हैं। विशेष साप्ताहिक ट्रेन का टाइम टेबल इस प्रकार है:
कानपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन का टाइम टेबल
उत्तर प्रदेश के कानपुर से कोलकाता के बीच ट्रेन नंबर 04153 बनकर चलेगी, जो कानपुर सेंट्रल से दोपहर 13 बजे खुलेगी। फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन रात को 19:40 पहुंचेगी। यहां से खुलकर ट्रेन सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमो होते हुए धनबाद रात में 1: 40 पर पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद आसनसोल, दुर्गापुर, वर्तमान वर्द्धमान, बैंडल, और नैहाटी होते हुए कोलकाता सुबह 7:50 पर पहुंचेगी।
कोलकाता से कानपुर के बीच 04154 नंबर की ट्रेन चलेगी।
कोलकाता से कानपुर के बीच यह गाड़ी 04154 बनाकर चलेगी, जो 10:45 पर खुलेगी। नैहाटी, बैंडल, वर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल होते हुए धनबाद 16:30 पर पहुंचेगी, जबकि गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम होते हुए दीनदयाल उपाध्याय रात में 23 बजे पहुंचेगी। यहां से खुलने के बाद मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर होते हुए कानपुर सेंट्रल सुबह 7:10 पर पहुंचेगी। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष रेलगाड़ी चलने की घोषणा की है। 04153 और 04154 साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी के संबंध में और अधिक जानकारी रेलवे के अधिकृत वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 या रेल मदद मोबाइल ऐप से ले सकते हैं।
1026 किलोमीटर की यात्रा करेगी पूरी
04153 कानपुर से कोलकाता की दूरी 18 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी। जबकि कोलकाता से कानपुर आने वाली 04154 ट्रेन नंबर 17 घंटे 45 मिनट में यह दूरी तय करेगी। कोलकाता से कानपुर की दूरी 1026 किलोमीटर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी। जब रेगुलर ट्रेनों में लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिलता है। इन ट्रेनों में आसानी से जगह मिल सकती है।

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव