हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम: राजस्थान के स्कूल भवनों के सुधार के लिए न्यायाधीशों का वेतन दान प्रस्ताव
Rajasthan High Court : न्याय के मंदिर से शनिवार को जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए आर्थिक सहयोग की पहल की गई। हाईकोर्ट न्यायाधीशों ने एक दिन का वेतन और अतिरिक्त सॉलसिटर जनरल सहित दो अधिवक्ताओं ने दो लाख रुपए देने का प्रस्ताव दिया। कोर्ट ने ब्यूरोक्रेट सहित सभी वैतनिक कर्मचारियों व अन्य से सहयोग लेने का सुझाव दिया।
राज्य सरकार ने भराेसा दिलाया कि एक जुलाई से जर्जर भवन में कक्षाएं नहीं चलेंगी, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बनने वाली राज्य व जिला कमेटियां सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगी और निजी स्कूलों से सुरक्षा ऑडिट प्रमाण पत्र लिया जाएगा। अब 11 मई को सुनवाई होगी।
न्यायाधीश महेन्द्र कुमार गोयल व न्यायाधीश अशोक कुमार जैन ने शनिवार को स्कूल भवनों के मामले में स्वप्रेरणा से दर्ज याचिकाओं सहित अन्य जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने स्कूल भवनों के लिए गाइडलाइन तय करने के लिए सुझाव मांगे, जिनके आधार पर कोर्ट आदेश देगा।
राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने सरकार की ओर से कोर्ट को बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत राज्य स्तर पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व जिला स्तर पर कलक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई हैं, जो पांच साल तक काम करेंगी। ये कमेटियां प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों को नए सिरे से बनाने व उन पर निगरानी के कार्य करेंगी।
सरकार 5 साल में 12,335 करोड़ खर्च कर जर्जर स्कूलों को नए सिरे से बनाने व उनमें बिजली सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्लान पहले ही पेश कर चुकी, केन्द सरकार से 409 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं।
इन्होंने की ये घोषणा
सरकार की ओर से यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था स्कूल को गोद लेना चाहे या मरम्मत कराना चाहे तो उनके बताए नाम स्कूल भवन पर लिखवाए जाएंगे, जो कभी नहीं बदला जाएगा। इसी दौरान न्यायाधीशों की ओर से कहा कि वे इन स्कूलों के लिए एक दिन का वेतन देने को तैयार हैं। केन्द्र सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने डेढ़ लाख व शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे अधिवक्ता अशोक अग्रवाल ने भी 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।