मध्य प्रदेश मौसम चेतावनी: अगले 4 दिन बारिश, तेज हवाओं और ओलों की संभावना बनी
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक मध्य प्रदेश में बादल-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
आने वाले दो दिनों में तापमान में भी 2 से 3 °C तक गिरावट होने का अनुमान है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में कटी रखी या खड़ी रबी की फसलों (गेहूं, चना, सरसों) को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को फसल सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। शनिवार (28 मार्च 2026) को नर्मदापुरम में तापमान 38.5 °C दर्ज किया गया। रतलाम में 38.2 °C व खरगोन में 38 °C रहा।
नए सिस्टम का दिखेगा असर, 1 अप्रैल तक बारिश
मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 167 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं प्रवाहित हो रही हैं। इन मौसम प्रणालियों के असर से 31 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में मेघगर्जन-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 1 अप्रैल से सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा हालांकि कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
29 से 31 मार्च के बीच इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- 29 मार्च (रविवार): ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में हल्की से मध्यम बारिश। इंदौर, उज्जैन और मालवा-निमाड़ में बूंदाबांदी और तेज हवा।
- 30 मार्च (सोमवार): भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सतना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सागर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर।
- 31 मार्च (मंगलवार): भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली।
अप्रैल के पहले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम
अप्रैल के पहले हफ्ते से फिर मौसम में बदलाव आएगा। तीसरे-चौथे हफ्ते में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।
5 बड़े शहरों अधिकतम तापमान (शनिवार)
- भोपाल में 36.2°C
- इंदौर में 36.5°C
- जबलपुर में 37.1°C
- ग्वालियर में 35.3°C
- उज्जैन में 36.5°C
5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान (शनिवार)
- भोपाल में 19.6°C
- इंदौर में 19.2°C
- जबलपुर में 20.2°C
- ग्वालियर में 20.1°C
- उज्जैन में 19.0°C

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव