आंधी-बारिश के आसार, 29 मार्च तक राजस्थान में मौसम रहेगा बदला
जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 29 मार्च तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार दोपहर बाद राजस्थान के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में बादल छा गए और धूलभरी हवाएं चली बीकानेर जिले में दोपहर बाद हल्की आंधी के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। वहीं जयपुर में भी शाम के समय मौसम बदला और हल्की बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को बीकानेर में तेज आंधी चलने से कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।
गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट
मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बुधवार दोपहर के बाद उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बीकानेर के साथ-साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में भी शाम के समय हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा।
मार्च के अंत तक जारी रहेगा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी का असर कम रहा है। आने वाले दिनों में भी आंधी और बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है और मार्च के अंत तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा।

मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार