बाइक सवार की जान गई, अज्ञात वाहन ने मचाई सड़क पर तबाही
सारण। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतजोड़ा-लखनपुर मुख्य मार्ग पर मुरली मठ गांव के समीप बुधवार देर शाम एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुरली मठ गांव निवासी हरिनारायण गिरि के 35 वर्षीय पुत्र राजू गिरि के रूप में हुई है।
लखनपुर बाजार जा रहा था मृतक
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू गिरि बुधवार की देर शाम अपने घर से बाइक पर सवार होकर लखनपुर बाजार जा रहा था। ग्रामीण सड़क पार कर वह जैसे ही सतजोड़ा-लखनपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा, तभी सतजोड़ा की ओर से आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
रास्ते में युवक ने तोड़ा दम
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सतजोड़ा-लखनपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मांग की कि यहां अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
मौके पर पहुंची पुलिस
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पानापुर थाने के थानाध्यक्ष राजा कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृत्यु के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति! गरुड़ पुराण में बताए गए भयावह दंड
खाने की ये आदतें लाती हैं दरिद्रता! शास्त्रों की चेतावनी
हाथ से कलावा हटाते ही न करें ये 1 काम, वरना बिगड़ सकता है भाग्य
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ मंदिर में नए नियम लागू, मोबाइल इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
दिलीप घोष बोले- बंगाल में खिलेगा कमल, BJP की जीत का भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार