अंधविश्वास का शिकार बनी युवती, तांत्रिक के नाम पर लाखों ठगे
मुंबई। के सायन इलाके से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 22 साल की युवती को जिन्न और तांत्रिक शक्तियों के नाम पर ऐसा फंसाया गया कि उससे करीब 15 लाख 93 हजार 980 रुपये ठग लिए गए. यह ठगी कोई एक-दो बार में नहीं, बल्कि करीब ढाई साल तक लगातार चलती रही. फिलहाल मुंबई साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ पूरा खेल
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता साल 2023 में इंस्टाग्राम चला रही थी. इसी दौरान उसे “पावरफुल ओबसेशन हीलर” नाम का एक पोस्ट दिखा. इसमें करियर, प्यार और जिंदगी की परेशानियों को दूर करने का दावा किया गया था. युवती ने जैसे ही पोस्ट में दिए लिंक पर क्लिक किया, उसकी बातचीत व्हाट्सएप पर एक शख्स से शुरू हो गई। यह शख्स खुद को कभी वाहिद तो कभी साहिल बताता था. शुरुआत में उसने मीठी-मीठी बातें करके युवती का भरोसा जीता और कहा कि उसका भविष्य बहुत अच्छा होने वाला है।
जिन्न और तांत्रिक शक्ति का डर दिखाकर बनाया शिकार
कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती को खास तांत्रिक विधि कराने की सलाह दी. उसने दावा किया कि उसके पास जिन्न है, जो किसी की भी इच्छा पूरी कर सकता है, चाहे पैसा हो, करियर हो या प्यार. आरोपी ने कहा कि अगर यह विधि पूरी कर ली जाए तो जिंदगी बदल जाएगी। धीरे-धीरे उसने युवती को इस बात का यकीन दिला दिया कि अगर वह पैसे नहीं देगी तो काम अधूरा रह जाएगा या फिर बुरी ताकतें उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं।
छोटी रकम से शुरू होकर लाखों तक पहुंची ठगी
शुरुआत में आरोपी ने सिर्फ 25 हजार रुपये मांगे. इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगने का सिलसिला शुरू हो गया. कभी कहा गया कि विधि अधूरी है, कभी नकारात्मक ऊर्जा हटानी है और कभी जिन्न नाराज हो गया है। डर और भरोसे के बीच फंसी युवती लगातार पैसे भेजती रही. उसने अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की. इन खातों में सुमरा मोहम्मद, मोसिन सलीम और गुलनाज जैसे नाम इस्तेमाल किए गए।
सोना बेचकर भी दिए पैसे, फिर खुली आंखें
इस ठगी का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि युवती ने अपने घर का सोना तक बेच दिया और उसकी रकम भी ठगों को दे दी. ढाई साल तक पैसे देने के बावजूद जब कोई फायदा नहीं हुआ और मांग लगातार बढ़ती गई, तब जाकर उसे शक हुआ. आखिरकार उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
संगठित गिरोह का शक, जांच जारी
शिकायत के बाद साइबर सेल ने इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि यह किसी बड़े और संगठित साइबर ठग गिरोह का काम हो सकता है, जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अंधविश्वास के नाम पर निशाना बनाता है।

राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव