प्रशासनिक फेरबदल से हिली अफसरशाही, कई जिलों में नए चेहरे
जयपुर। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई अहम विभागों और जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह तबादला सूची इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इसमें कई सीनियर आईएएस अफसरों को महत्वपूर्ण पदों से हटाकर ठंडी पोस्टिंग में डाला गया है। वहीं कुछ को अहम जिम्मेदारी दी गई है। आलोक गुप्ता को नगरीय विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष पद पर तैनात थे। आलोक गुप्ता इसी सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। लेकिन राइजिंग राजस्थान इवेंट से ठीक पहले उनका तबादला उद्योग विभाग में कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें यहां से भी हटाकर राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में भेज दिया गया। अब नई सूची में उन्हें फिर से यूडीएच जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजिताभ शर्मा को ऊर्जा विभाग से हटाकर राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह प्रदेश में सबसे ठंडी पोस्टिंग में से एक मानी जाती है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अपर्णा अरोड़ा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं सीनियर आईएएस श्रेया गुहा को भी सचिवालय से बाहर कर दिया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग से हटाकर एचसीएम रीपा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता को लोक निर्माण विभाग के साथ युवा एवं खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनसे पर्यटन विभाग का चार्ज वापस ले लिया गया है। राजेश यादव को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव और हेमंत गेरा को जलदाय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आईपीएल और आरसीए से जुड़े विवादों की गाज आईएएस नीरज के. पवन पर गिरी है। उन्हें खेल विभाग के सचिव पद से हटाकर इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान का महानिदेशक बनाया गया है। तीनों विद्युत वितरण कंपनियों की अध्यक्ष आरती डोगरा को ऊर्जा विभाग की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्हें ऊर्जा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं वी. सरवन कुमार को जयपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा भवानी सिंह देथा को परिवहन विभाग और रोडवेज की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि समित शर्मा को सहकारिता रजिस्ट्रार बनाया गया है। कृष्ण कुणाल को शिक्षा विभाग से ग्रामीण विकास विभाग में भेजा गया है। आईपीएस अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। 9 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 5 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। कुछ अधिकारियों के हाल ही में हुए तबादले रद्द कर दिए गए हैं, जबकि कई को छह दिन के भीतर दोबारा स्थानांतरित किया गया है।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य