तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। बृहस्पतिवार से पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में फैल जाएगा।मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 37.6 और प्रयागराज में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि बांदा में ही 22 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रिकॉर्ड हुई।बुधवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद, 19 मार्च से मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।
तीखी हुई धूप, दो डिग्री चढ़ा दिन का पारा
राजधानी में मंगलवार को धूप की तपिश तेज हुई और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी दिन व रात के तापमान में थोड़ी बढ़त होगी। बृहस्पतिवार से नए विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम में बदलाव के संकेत हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से दो दिन तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस बदलाव से पारे में दोबारा तीन से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बढ़त के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

समुद्र में बढ़ती सख्ती: US Navy की इंटरसेप्शन कार्रवाई से तनाव
‘लो पावर नहीं चलेगा!’—ग्रामीणों ने घेरा, 63 KVA ट्रांसफार्मर की मांग
मंत्री ने झाड़ा पल्ला, बोले—कानून करेगा अपना काम
भक्ति में डूबे श्रद्धालु, सोना-चांदी और नोटों से भरा सांवलिया सेठ का दरबार
एडवेंचर लवर्स के लिए खुशखबरी: मंडीप खोल गुफा में एंट्री शुरू
सायरन बजते ही एक्टिव हुई रेस्क्यू टीमें, कई इलाकों में मचा हड़कंप
दिल दहला देने वाला हादसा: आग में झुलसकर दो बच्चों सहित चार लोगों की जान गई
यूपी में पंचायतों पर नई तैयारी: प्रशासक समिति बनाने पर मंथन