नर्मदा नदी में दर्दनाक हादसा: नहाते समय डूबे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जबलपुर। के जमतरा स्थित नर्मदा नदी के तट पर नहाने के दौरान दो युवकों की डुबने से मौत का मामला सामने आया है. दोनों युवकों को बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन दोनों गहरे पानी में जा पहुंचे और देखते ही देखते नदी में डूब गए. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दो दिनों तक तलाश अभियान चलाया, लेकिन अब तक दोनों का ही पता नहीं चल सका है. दोनों की तलाश जारी रखते हुए सोमवार को फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।
नर्मदा तट पर पहुंचे थे 5 दोस्त
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पांच दोस्त हॉस्टल से निकलकर घूमने के लिए जमतरा स्थित नर्मदा तट पर पहुंचे थे. तट पर नहाने के दौरान अंबिकापुर निवासी जॉनी इक्का और अनूपपुर के रहने वाले एडविन जार्ज विंज नदी में डुब गए. बताया जा रहा है कि जाॅनी सेंट अलायसियस इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है वहा जबलपुर में काॅलेज के छात्रावास में रहता है. उसका दोस्त एडविन इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है।
इंदौर से जबलपुर में आया था युवक
एडविन कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त जाॅनी से मिलने के लिए इंदौर से जबलपुर आया था. शुक्रवार की शाम करीब 3:45 मिनट पर जॉनी, एडविन, नितिन, आकाश और अनीष जमतरा नर्मदा तट पर नहाने के लिए पहुंचे. नहाने के दौरान आकाश और अनीष का मन नहीं हुआ और उन्होंने नहाने से मना कर दिया, इसके चलते वे दोनों नदी किनारे ही बैठ गए, जबकि बाकी दोस्त नदी में नहाने के लिए उतर गए।
नहाते समय गहरे पानी में पहुंचे युवक
नहाने के दौरान जॉनी अचानक से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख नितिन और आकाश उसको बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे भी बहने लगे. तीनों को संकट में देखकर एडविन ने नदी में छलांग लगा दी और नितिन और आकाश को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तीसरे दोस्त को बचाने में डुबा युवक
दो दोस्ताें को बाहर निकालने के बाद एडविन ने फिर से अपने दोस्त जॉनी को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तब तक जॉनी बहते हुए काफी आगे तक निकल चुका था. उसे पकड़ने की कोशिश में एडविन भी गहरे पानी में जा पहुंचा और तेज जलप्रवाह के कारण खुद भी नदी में डूब गया. देखते ही देखते दोनों दोस्त बाकी के दोस्तों की नजर से ओझल हो गए।
शनिवार और रविवार को चला सर्च ऑपरेशन
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे रोकना पड़ा. शनिवार और रविवार दो दिनों टीम दोस्तों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि सोमवार को भी दोनों की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जाएगा।

टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पुलिसिंग में नया प्रयोग—भोपाल के हर थाने में दो TI की नियुक्ति
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष
इसरो की सैटेलाइट और ड्रोन सर्वे से बड़ा खुलासा