खौफनाक वारदात: जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या
बांका। बिहार के बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बांका थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान बसन्तपुर गांव निवासी कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है।
गोहाल में सो रहे थे दंपति
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दंपति रोज की तरह अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों की नजर गोहाल की ओर पड़ी तो उन्होंने दंपति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
जमीन विवाद की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपति का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद बसन्तपुर गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव