मुकेश भाकर की इंटर-कास्ट शादी पर निर्मल चौधरी बोले– मैं आज्ञाकारी पुत्र हूं
जयपुर। कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर की शादी का आयोजन 9 मार्च को जयपुर के एक मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ, जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इस खुशी के माहौल के बीच छात्र नेता निर्मल चौधरी का तंज भरा बयान सामने आया है, जिसके बाद दोनों नेताओं को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि निर्मल चौधरी और मुकेश भाकर के रिश्तों में पहले जैसी मिठास तो नहीं है, लेकिन लंबे समय बाद दोनों फिर से शादी के मौके पर एक साथ दिखाई दिए, जहां निर्मल चौधरी के बयान से विधायक मुकेश भाकर की शादी पर ही सवाल खड़े हो गए!
मुकेश भाकर की शादी को लेकर चर्चा क्यों?
विधायक मुकेश भाकर की शादी को लेकर चर्चाएं इसलिए भी जोरों पर हैं क्योंकि मुकेश भाकर खुद जाट समाज से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने अपनी शादी मीणा समाज में की है. यह अंतर्जातीय विवाह है. हालांकि इस शादी को लेकर सामाजिक स्तर पर भी कई बातें सामने आईं, लेकिन इसी बीच छात्र नेता निर्मल चौधरी ने यह बयान देकर सनसनी फैला दी।
छात्र नेता निर्मल चौधरी का बयान हुआ वायरल
उन्होंने कहा कि “मैं मेरे माता पिता का आज्ञाकारी पुत्र हूं. मैं उनके कहे अनुसार ही शादी करूंगा.” इस बयान को सुनकर शादी के पंडाल में मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. उनके इस बयान के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है. छात्र नेता निर्मल चौधरी का यह बयान उस वक्त आया, जब मुकेश भाकर अपनी पसंद से अंतर्जातीय विवाह कर रहे थे. ऐसे में उनके इस बयान से दोनों नेताओं के बीच रिश्तों की जो जमी हुई बर्फ पिघल रही थी, वो फिर से ठंड पकड़ सकती है।

US-Iran Talks: ईरान ने साफ किया रुख, शर्तों के बिना बातचीत नहीं
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
UP में जयंती पर कार्यक्रम, बहुगुणा को दी गई श्रद्धांजलि
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक
मिडिल ईस्ट में हलचल: खामेनेई के बेटे को लेकर फैली खबरों का सच
पुलिस भर्ती पर सवाल: क्यों नहीं टिक पा रहे युवा ट्रेनिंग में?