रेलवे रोड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर व्यापारी को चाकू मारा
करनाल। रेलवे रोड पर सोमवार रात सेक्टर 33 निवासी व्यापारी संजय अरोड़ा से चार लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। चारों व्यापारी के पास पहुंचे और रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनकी टांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यापारी ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से भाग हो गए। घायल को साथियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं संजय अरोड़ा
सेक्टर-33 के संजय अरोड़ा का रेलवे रोड पर अपना कार्यालय है। वो ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास लैपटॉप वाले बैग में करीब 60 से 70 हजार रुपए नकदी थी। इसी दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा हुआ था और उसने चेहरा ढका हुआ था, जबकि बाकी तीन युवक पैदल ही उनके पास आए। आरोपियों ने उनका बैग मांगा तो व्यापारी ने विरोध कर दिया। इस पर एक बदमाश ने दूसरे से चाकू निकलने की बात कही तो व्यापारी ने हाथ में लिए टिफिन से वार कर दिया। इसके बाद एक बदमाश न उनकी टांग पर चाकू से वार कर दिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने जोर से शोर मचाया
शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी, भीड़ होती देख भागे लुटेरे
व्यापारी के शोर मचाने के बाद आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। वहां लोगों के आने की भीड़ देखकर बदमाश मौके से भाग गए। संजय अरोड़ा ने बताया कि बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। उन्होंने कहा कि अगर वह विरोध नहीं करते तो बदमाश कैश लेकर फरार हो जाते।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर