बिहार में बेखौफ बदमाश, रास्ता रोककर युवक को मारी गोली
भागलपुर। में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास का है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
शेरमारी बाजार का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमोहन चौक के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया।
ऋषभ के पेट में लगी गोली
हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली ऋषभ के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घायल ऋषभ को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर