पुलिस ने बताया, आरोपियों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, इलाके में तनाव का माहौल
जालौर। जिले के सरवाना थाना क्षेत्र में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे दंपती को रास्ते में रोककर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और कैंची से उसकी नाक काट दी। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार के.आर. बधा कुआ निवासी बाबूलाल पुत्र तेजाराम विश्नोई (49) ने बताया कि उसकी पुत्री सरिता की शादी चार साल पहले आरवा निवासी सोहनलाल पुत्र भवराराम विश्नोई के साथ हुई थी। सरिता जोधपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी लेकिन पिछले तीन दिनों से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। बेटी से संपर्क नहीं होने पर बाबूलाल अपनी पत्नी केलीदेवी के साथ इसकी शिकायत दर्ज कराने सरवाना थाने जा रहा था।
बताया गया कि 6 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे बाबूलाल अपनी पत्नी केलीदेवी और केसराम पुत्र लाखाराम विश्नोई के साथ एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर सरवाना थाना जा रहे थे। इसी दौरान सरवाना क्षेत्र में बालेरा माइनर के पास एक सिल्वर रंग की क्रेटा कार खड़ी कर आरोपियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। रिपोर्ट के अनुसार सोहनलाल पुत्र भवराराम, गणपत पुत्र भवराराम, श्रीराम पुत्र जगदीश और सिवणराम पुत्र रूपाराम (सभी निवासी बारवा) तथा चार अन्य लोगों ने गाड़ी की चाबी छीन ली और बाबूलाल व केसराम को धमकाते हुए एक तरफ खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में बैठी केलीदेवी को जबरन बाहर उतारकर उसके साथ मारपीट की।बाबूलाल का आरोप है कि इस दौरान सोहनलाल ने कैंची से केलीदेवी की नाक काट दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बाबूलाल अपनी घायल पत्नी को लेकर सरवाना थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार महिला की नाक कटी हुई है और उसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।
मंदिर चढ़ावे में घोटाला? चांदी में सिर्फ 5% असली, बाकी मिलावटी