अवैध संबंध के शक में 20 साल के युवक पर जानलेवा हमला
महाराष्ट्र। के ठाणे जिले में एक युवक ने अपने ही परिचित के ऊपर मटन काटने वाले हथियार से हमला कर दिया. हमला करने वाले युवक को शक था कि उसकी पत्नी का के साथ नीरज का अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते आरोपी विजय राघो साहा ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया. फिलहाल युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. जानें क्या है पूरी कहानी?
दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले की है. जहां आरोपी विजय राघो को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही नीरज के साथ अफेयर चल रहा है. इसी शक के चलते उसने नीरज को मारने का प्लान बना लिया. जबकि इसके लिए उसने किसी से पूछताछ भी नहीं की. शंका वश एक दिन मौका पाकर उसने हमला कर दिया. लेकिन पीड़ित नीरज को इस घटना की जानकारी पहले से बिल्कुल नहीं थी, कि आरोपी हमला कर देगा।
मटन काटने वाले चॉपर से किया हमला
पीड़ित प्रतिदिन की तरह अपने रोजमर्रा के काम से जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए बैठे विजय राघौ ने 4 मार्च की सुबह तड़के करीब 4 बजे मटन काटने वाले चॉपर से हमला कर दिया. हमला इतना तेज था कि नीरज को गंभीर चोट आई. इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंबई रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को जानते भी हैं. लेकिन किसी कारणवश नीरज को शक हुआ और उसने नीरज पर हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी विजय के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति