सड़क निर्माण के बीच सुरक्षा इंतजाम नदारद, एनएच-31 पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
पटना।एनएच-31 के चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेज़ी से जारी है। सड़क को चौड़ा करने के दौरान कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन निर्माण स्थलों पर कहीं भी खतरनाक या सावधानी से संबंधित संकेतक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रात के समय कोई प्रकाश व्यवस्था या बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक निर्माण कार्य का पता नहीं चल पाता और वे दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।इसी लापरवाही का एक और मामला बुधवार को सामने आया। जानकारी के अनुसार एक युवक अपने पिता को देखने जा रहा था, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। इसी दौरान एनएच-31 पर एक निर्माणाधीन पुलिया के पास अचानक उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में इलाजरत है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसी से मांग की है कि निर्माण स्थल पर जल्द से जल्द चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि हादसों पर रोक लग सके। दरगाही टोला निवासी पप्पू कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है, लेकिन कहीं भी सावधानी संबंधी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। अनजान लोग इस रास्ते से गुजरते समय अधिक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की गाड़ियां रोज यहां से गुजरती हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हादसा होने के बाद भी कई घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचता है। लोगों में आवाज उठाने पर गलत मामलों में फंसाए जाने का भी डर बना रहता है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन