रंगों के त्योहार पर बनाएं खास ठंडाई, जानें आसान तरीका
Thandai Recipe For Holi: होली का त्योहार रंगों, उमंग और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है। इस खास मौके पर ठंडाई पीने की परंपरा सदियों पुरानी है। मेवे, मसालों और केसर से बनी ठंडाई न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। होली के दिन भागदौड़ और मस्ती के बीच ठंडाई शरीर को ठंडक पहुंचाती है और एनर्जी भी देती है। बाजार में तैयार ठंडाई आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी ठंडाई का स्वाद और शुद्धता अलग ही होती है। अगर आप इस होली मेहमानों को कुछ खास परोसना चाहते हैं, तो घर पर पारंपरिक तरीके से स्पेशल ठंडाई जरूर बनाएं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी और इसे बनाने के खास टिप्स।
स्पेशल ठंडाई बनाने की सामग्री
1 लीटर ठंडा दूध
8–10 बादाम
6–8 काजू
10–12 पिस्ता
2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
1 बड़ा चम्मच खसखस
4–5 हरी इलायची
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
5–6 काली मिर्च
कुछ केसर के धागे
स्वादानुसार चीनी
गुलाब की पंखुड़ियां
बनाने की विधि
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं। इसके बाद बादाम का छिलका उतार लें और सभी भीगे हुए मेवों को हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी के साथ मिक्सर में डालकर थोड़ा-सा दूध मिलाते हुए बारीक और स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।अब एक बड़े बर्तन में ठंडा या उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध लें और उसमें तैयार किया गया मेवे वाला पेस्ट अच्छी तरह मिलाएं। स्वादानुसार चीनी डालकर तब तक चलाएं जब तक वह पूरी तरह घुल न जाए। इसके बाद 1–2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए केसर के धागे भी इसमें मिला दें, जिससे ठंडाई का रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाएं।अब तैयार मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि ठंडाई एकदम स्मूद बने, फिर इसे 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें। सर्व करते समय ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब