विधानसभा में उठा मुद्दा, दोनों पक्षों ने रखा अपना पक्ष
दौसा। विधायक दीनदयाल बैरवा से विवाद के बाद तहसीलदार गजानंद मीणा ने माफी मांग ली है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को दौसा में ट्रक यूनियन के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विधायक और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया था।
अब तहसीलदार गजानंद मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माफीनामा भेजकर अपने व्यवहार पर खेद जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में माफीनामा पढ़कर सुनाया और कहा कि मामले को यहीं समाप्त किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बताया कि दौसा विधायक से जुड़े इस मामले की जानकारी उन्हें विपक्षी विधायकों ने दी थी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए दौसा कलेक्टर से फोन पर बात की और अगले दिन तहसीलदार को तलब कर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। जांच में यह सामने आया कि तहसीलदार का व्यवहार जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं था। इसके बाद कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। माफीनामे में तहसीलदार गजानंद मीणा ने लिखा कि 2 फरवरी को विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ उनका व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने इस पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित