सावधान! वोट डालने जाने से पहले देख लें ये गाइडलाइन, रांची में बैलेट पेपर से हो रही है वोटिंग
Ranchi Nagar Nigam Voting : राजधानी Ranchi के सभी 53 वार्डों में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में मतदाता उत्साह के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। लोग स्थानीय सरकार चुनने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और लोकतंत्र के इस पर्व को मजबूती दे रहे हैं।
एटीआई सभागार स्थित एक मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने का गौरव 55 वर्षीय जितेंद्र कुमार को मिला। उन्होंने बताया कि जब से वे मतदाता बने हैं, तब से हर चुनाव में सबसे पहले मतदान करने की कोशिश करते हैं। उनका संदेश साफ है—“सब काम छोड़कर पहले मतदान करें।” उनका मानना है कि मतदान हर नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।
इस बार Ranchi Nagar Nigam Voting के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। कई केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां मतदाता मतदान के बाद तस्वीरें लेकर अपनी भागीदारी को यादगार बना रहे हैं।

सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
हाईवे पर वारदात, कुछ ही मिनटों में साफ कर गए बदमाश