झारखंड : बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच बाजार अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; इलाके में भारी तनाव
Jamtara जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। धर्मपुर मोड़ के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे फुरकान अंसारी एक स्थानीय दुकान पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल फुरकान अंसारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड