बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चल रहे बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाके में जवानों ने थाना फरसेगढ़ क्षेत्र के ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ।
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 16 बीयर बॉटल आईईडी और एक 5 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया। मौके पर मौजूद बीडीडी (बम डिस्पोजल दस्ते) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए डिमाइनिंग प्रक्रिया अपनाई। सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। इससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
सर्चिंग के दौरान जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई। जब्त सामान में रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग रॉड, वायर कटर, एम-सील, 1.5V AAA पेंसिल बैटरी, डीसी मोटर, माओवादी वर्दी, मैगजीन पाउच, दवाइयां, माओवादी साहित्य और पाम्फलेट शामिल हैं।
सुरक्षाबलों की सतर्कता और मुस्तैदी से बीजापुर नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी साजिश विफल कर दी गई। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड