Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे को लेकर विरोध और सुरक्षा दोनों ही देखने को मिले. देश के कई हिस्सों में जहां ‘बाबू सोना’ जैसे नारों के साथ विरोध की खबरें सामने आईं, वहीं रायपुर में विरोध अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा. यहां बजरंग दल समेत अन्य हिंदू संगठनों ने शहर में सांस्कृतिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यकर्ताओं ने शहर के ऊर्जा पार्क में मौजूद युवाओं और कपल्स को हनुमान चालीसा बांटी और भारतीय संस्कृति को अपनाने की अपील की.
रायपुर में हिंदू संगठनों का शांतिपूर्ण विरोध
इस दौरान किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली. संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने इसे “अंग्रेजी संस्कृति के प्रभाव” के खिलाफ एक शांतिपूर्ण अभियान बताया।वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। अधिकारियों के अनुसार शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की जबरदस्ती या हंगामा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।वैलेंटाइन डे को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे और पार्कों में बैठे युवाओं व कपल्स को समझाइश देते नजर आए, ताकि किसी भी तरह का विवाद न हो।गौरतलब है कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले ही बजरंग दल और अन्य संगठनों ने विरोध की चेतावनी दी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी, जिससे पूरे दिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
भीषण गर्मी के चलते स्कूल टाइम बदला, बच्चों को राहत देने की कोशिश