रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विभीषण बनेंगे विजय सेतुपति? अब खुद अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया; जानिए क्या है सच्चाई
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की कास्टिंग को लेकर हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि विजय सेतुपति भी ‘रामायण’ में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि विजय फिल्म में विभीषण का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अब इन खबरों पर विजय सेतुपति ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या बताया?
‘रामायण’ का हिस्सा नहीं हैं विजय सेतुपति
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा से बातचीत के दौरान विजय सेतुपति ने ‘रामायण’ में अपनी कास्टिंग पर बात की। इस दौरान विजय ने ‘रामायण’ में विभीषण की भूमिका निभाने से इनकार करते हुए कहा, ‘जी नहीं, सर। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आ रही है।’
विक्रांत मैसी भी कर चुके हैं इनकार
इससे पहले खबरें आई थीं कि राघव जुयाल ‘रामायण’ में मेघनाद का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि राघव ने फिल्म में विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है। पहले ये किरदार विक्रांत मैसी करने वाले थे। हालांकि, बाद में विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट डालकर ये स्पष्ट किया कि वो कभी भी ‘रामायण’ का हिस्सा थे ही नहीं। फिलहाल अभी तक राघव जुयाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
रणबीर कपूर राम और यश निभाएंगे रावण की भूमिका
फिल्म की मुख्य कास्टिंग पहले ही हो चुकी है। जिसके मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), रवि दुबे (लक्ष्मण) और सनी देओल (हनुमान) की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), इंदिरा कृष्णन (कौसल्या) और कुणाल कपूर (इंद्र) के होने की भी चर्चाएं हैं। वहीं फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, बॉबी देओल, काजल अग्रवाल, मोहित रैना, आदिनाथ कोठारे जैसे कलाकारों के जुड़ने की भी खबरें हैं। हालांकि, इनके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित ‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होना है। हालांकि, फैंस अभी तक फिल्म के टीजर और किरदारों के लुक के बारे में जानने को बेकरार हैं। जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होना है।

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर