59 साल की उम्र में चौथी शादी करेंगी हैली बेरी, हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया कब थामेंगी सिंगर वैन हंट का हाथ?
हॉलीवुड एक्ट्रेस लंबे वक्त से सिंगर, सॉन्गराइटर वैन हंट को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक टीवी शो में हैली बेरी ने अपनी सगाई की बात को कबूल किया। साथ ही बताया कि वह वैन हंट से कब शादी करने वाली हैं।
कब होगी हैली और वैन हंट की शादी?
हाल ही में ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में हैली बेरी ने बताया कि वह वैन हंट संग शादी करेंगी। लेकिन यह शादी कब होगी इस बारे में उन्होंने कहा, ‘जब वैन ने मुझसे शादी के लिए पूछा तो मैंने हां कर दी। लेकिन अभी हमारे पास शादी की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन मैं उनसे शादी जरूर करूंगी।’ यह सुनकर शो में बैठे हुए हैली बेरी के फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस खबर पर रिएक्शन देते हुए हैली बेरी को बधाई दी।
हैली की पहले हुई तीन शादी और तलाक
हैली बेरी वैन हंट से शादी करेंगी तो यह उनकी चौथी शादी होगी। इससे पहले वह बेसबॉल खिलाड़ी डेविड जस्टिस, सिंगर-सॉन्ग राइटर एरिक बेनेट और फ्रैंच एक्टर ओलिवियर मार्टिनेज से शादी कर चुकी हैं। डेविड जस्टिस से हैली ने साल 1993 में शादी और साल 1997 में तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2001 में एरिक बेनेट से दूसरी शादी की और साल 2005 में तलाक ले लिया। तीसरी शादी हैली बेरी ने ओलिवियर मार्टिनेज से साल 2013 में की लेकिन साल 2016 में इनका तलाक हो गया। अब हैली और वैन हंट अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं।
इन फिल्मों के लिए पॉपुलर रहीं हैली बेरी
हैली बेरी ने ‘मॉन्स्टर्स बॉल (2001)’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वहीं वह एक्स मैन फ्रैंचाइजी में स्टॉर्म नाम का रोल निभाती हैं। यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद है। इन फिल्मों के अलावा वह ‘द कॉल (2013)’ और ‘बॉन्ड डाई अनदर डे (2002)’ में भी दिखीं। इन फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन