बजट 2026-27 जनहितैषी और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव: लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला जनहितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समान रूप से प्राथमिकता देकर बजट ने देश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी है। यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है।
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी घोषणाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में महिला छात्रावासों के निर्माण से छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास मिलेगा। इससे महिलाओं की शिक्षा और रोजगार में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। इसके साथ ही लखपति दीदी कार्यक्रम के विस्तार से महिलाएं आजीविका से आगे बढ़कर उद्यमिता की दिशा में कदम रख सकेंगी।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, कौशल प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देने से महिलाओं के साथ-साथ युवाओं के लिए भी नए अवसर सृजित होंगे। यह बजट सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के बीच संतुलन स्थापित करता है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के विजन को साकार करता है। यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य की ओर देश को तेजी से अग्रसर करेगा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाएगा।

प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस