कफ सिरप रैकेट के सरगना भोला जायसवाल की 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क, वाराणसी में बड़ी कार्रवाई
वाराणसी। नशीले कफ सिरप तस्करी के संगठित अपराध पर सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर रैकेट के सरगना भोला प्रसाद जायसवाल की करीब 6 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई। शनिवार को एसआईटी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोनभद्र पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और विभिन्न स्थानों पर स्थित संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, जायसवाल नशीले कफ सिरप के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पिता है और लंबे समय से अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। इसके पहले भी सोनभद्र पुलिस द्वारा भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से आरोपी और उसके नेटवर्क पर शिकंजा कंसता दिख रहा है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि शनिवार को की गई कार्रवाई में आरोपी एवं उसके परिजनों की कुल सात अंचल संपत्तियां, चार वाहन और बैंक खातों में जमा धनराशि को कुर्क किया है। इन सात अचल संपत्तियों की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 55 लाख 2 हजार 762 रुपये आंकी गई है। वहीं चार वाहनों की कीमत करीब 51 लाख 16 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त बैंक खातों में जमा 70 लाख 99 हजार 228 रुपये की धनराशि को भी सीज किया गया है। ये सभी संपत्तियां वाराणसी के मड़ौली और भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (तहसील पिंडरा) क्षेत्र में स्थित हैं। पुलिस ने इन संपत्तियों पर नोटिस चस्पा कर विधिक प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई पूरी की। इस प्रकार 31 जनवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में कुल 5 करोड़ 77 लाख 17 हजार 990 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस