स्पेशल ट्रेन सेवा: कई राज्यों से होकर गुजरेगी, देखिए टाइमिंग और किराया
कोटा|रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से गुजरात में सूरत के उधना स्टेशन से अयोध्या कैंट के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कई राज्यों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने के बाद कोटा रेल मंडल के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वीकली स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।
ट्रेन में थर्ड एसी-स्लीपर और जनरल कोच लगे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह ट्रेन 10 फरवरी से 25 मार्च के बीच दोनों दिशाओं में अपने 7-7 फेरे पूरे करेगी। ट्रेन के आने-जाने की पूरी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये यात्रियों तक पहुंचाई जा रही है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल के कोच लगाए गए हैं।
उधना से चलने का समय
यह वीकली स्पेशल ट्रेन संख्या 09097 सूरत के उधना रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट तक चलेगी, जो कि 10 फरवरी से 24 मार्च के बीच चलेगी। ट्रेन उधना जंक्शन से सुबह 6:45 पर रवाना होगी और शाम को 6:10 पर कोटा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 11:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।
अयोध्या से दोपहर में होगी रवाना
वहीं वापसी में यह ट्रेन 11 फरवरी से 25 मार्च के बीच चलेगी, जो कि 09097 अयोध्या कैंट से उधना जंक्शन के बीच चलेगी। ये ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी इसके बाद अगले दिन सुबह 5:40 पर कोटा पहुंचेगी और शाम 5:30 पर उधना रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन रास्ते में भरूच, बड़ोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशन रुकेगी।
कितना होगा किराया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोटा से उधना का किराया स्लीपर का 500 रुपये और थर्ड एसी का 1320 रुपये का रखा गया है। वहीं अयोध्या कैंट का किराया 560 रुपये स्लीपर और थर्ड एसी का 1485 रुपये है।

वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
माइंस विभाग ने 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 10394 करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रहण कर रचा नया इतिहास-एसीएस माइंस
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल